
पोप फ्राँसिस ने यूनेस्को की स्थापना की 75वीं वर्षगाँठ पर संदेश भेजा - वाटिकन न्यूज़
Vaticannews is ON AIR - VIEW NOW
Please note: this is Beta feature.
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
संत पापा फ्रांसिस ने संयुक्त राष्ट्र के शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को की स्थापना की 75वीं वर्षगाँठ पर एक वीडियो संदेश भेजा एवं उनके कार्यों के लिए बधाई दी। उषा मनोरमा
तिरकी-वाटिकन सिटी वाटिकन सिटी, शनिवार, 13 नवम्बर 2021 (रेई)- संत पापा ने यूनेस्को समुदाय को एक वीडियो संदेश भेजा। यूनेस्को की स्थापना की 75वीं वर्षगाँठ पर प्रकाशित अपने वीडियो संदेश में संत
पापा ने उनके सभी कार्य के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि निश्चय ही कलीसिया सुसमाचार की सेवा में संलग्न है और सुसमाचार, इतिहास में एक सबसे मानवीय संदेश है। यह जीवन, स्वतंत्रता एवं आशा का
संदेश है जिसने असंख्य लोगों को हर युग और हर स्थान में शैक्षणिक पहल के लिए प्रेरित किया है तथा मानव परिवार के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विकास को प्रोत्साहित किया है। यही कारण है कि
"संयुक्त राष्ट्र का शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन, लोगों के बीच शांति और सौहार्द की सेवा में, मानव व्यक्ति के समग्र विकास में एवं मानवता के सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा में
परमधर्मपीठ का एक विशेषाधिकृत साझेदार है।" संत पापा ने अंत में उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा, "यूनेस्को को शुभकामनाएँ, सारी मंगलकामनाएँ, ईश्वर आपको और आपके कार्यों को आशीष प्रदान
करें। धन्यवाद।"